Uncategorized

दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दहल उठा इलाका, व्यक्ति को किया हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। अल्मोड़ा कारखाना बाजार स्थित केशव हलवाई की दुकान में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी झुलस गया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। कारीगर की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दुकान में सिलेंडर का धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जब सिलेंडर ब्लास्ट हुआ तब उससे पहले कड़ाई में दूध उबाला जा रहा था। गनीमत यह रही कि जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसमें गैस कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट आज सुबह लगभग पौने नौ: बजे हुआ। देखते ही देखते आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से कितना नुकसान हुआ है इसकी सही सूचना नहीं मिल पाई है।