उत्तराखण्डराजनीति

सेना में सीधी भर्ती, युवाओं को रोजगार व महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता: जोशी

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी व स्थानीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने जवाहरनगर शांतिपुरी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता से पार्टी के लिए वोट मांगे। लोकसभा प्रत्याशी जोशी ने जनता को अस्वस्थ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता अग्नि वीर योजना को हटाकर सेना की सीधी भर्ती, जरूरतमंदों को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देना है। जिसके लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह समय पूर्व सांसद के पांच वर्षों के कार्यों के मूल्यांकन का है। यदि उन्होंने अपनी सांसद निधि से विकास कार्य कराए हैं तो अच्छी बात है अन्यथा यह उचित समय है कि आप अपने कीमती वोट से अच्छे सांसद का चयन करें। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में किये विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि क्षेत्रीय जनता का वोट कांग्रेस के पक्ष में रहा तो वह अपने प्रत्याशी के प्रत्येक वादे को पूरा करने का वचन देते हैं। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश चंद जोशी व विधायक तिलक राज बेहड़ ने पूर्व फौजी कुंदन सिंह मेहता व युवा नेता मोहनचंद पांडे का माल्यार्पण कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। जो कि क्षेत्र में प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते रहे हैं। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु, प्रेम आर्या, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, बिशन सिंह कोरंगा, प्रधान चंद्रकला कोरंगा, संजू पटवाल, राजेंद्र पटवाल, हरीश पांडे, उमराव सिंह, गोविंद प्रसाद मिश्रा, हरीश पाठक, डॉ बीडी जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोहली, हेम सिंह नेगी, बहादुर सिंह अधिकारी, नरेश बिष्ट, महिला समूह की अध्यक्ष किरण खोलिया आदि मौजूद रहे।