उत्तराखण्ड

भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए करें मतदान: कोश्यारी

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी सरस्वती बिहार स्थित हाल में रविवार को महाराष्ट्रा के निर्वतमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों, समाजसेवियों, प्रबुध नागरिकों तथा सेवानिवृत कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर आदर्श मतदान, अत्याधुनिक कृर्षि बागवानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे वार्षिक पलायन पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा कि हम सब के सामने चुनावी राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो चुकी हैं।

कहा कि यह प्रतियोगिता तभी सफल हो सकती है। जब हम सभी अपने घरों से निकल कर भारत को विश्व गुरू बनाने वाली तथा राष्ट्र की सुरक्षा व अखण्डता को कायम रखने वाली सरकार चुनें। उन्होंने पहाड़ों से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पलायन के कारण वीरान हो चुके कई गांवों में रिवर्स माइग्रेशन की जरूरत है। जिसके लिए हमें अपने पहाड़ों में अत्याधुनिक फल उद्यान एवं पुरानी ऑर्गेनिक कृर्षि को वापस अपना कर उसे व्यावसाय के रूप में बिकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला समूहों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों से अपने अनुभवों से समाज को जागृत करने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित बिशन सिंह मेहरा ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मण्डी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती, दुग्धसंघ निदेशक इन्दर मेहता, सेवानिवृत शिक्षक बलवन्त सिंह कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा, बिजेन्द्र जोशी, पूर्व सैनिक कमलेश जोशी, डीएन यादव, राजेश तिवारी, नवीन टाकुली, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा, पिंकी मेहरा, प्रमोद जोशी, मोहन सिंह खोलिया, पं. देवीदत्त पाण्डे, हरीश पाण्डे, कमल ठठोला, भूपाल सिंह ठठोला, पूरन चोहान, लक्षमण सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह दानू आदि मौजूद रहे।