Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान

खबर शेयर करें -

गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवश पर चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमों के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां मनसा देवी मंदिर शांतिपुरी नंबर दो में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पार्टी के जिला प्रभारी पुष्कर काला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत का नाम विश्व के हर क्षेत्र में सबसे पहले होने जा रहा है। आज विश्व के सभी बड़े देश भारत को सम्मान एवं उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

उन्होंने कि आज भारतीय जनता पार्टी हमारे मजबूत कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में उभर कर आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने हेतु प्रत्येक बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद एवं समस्याओं के निदान खाज कर उनके हर दु:ख-सुख का साथी बनने का आहवान किया। इस दौरान मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, शेखर कोरंगा, मोहन कोरंगा, कमलेश जोशी, विजेंद्र जोशी, कमल ठठोला, देवेंद्र, संजय आर्य, रमेश आर्य, हरीश थापा, आशीष कोरंगा, हेमंत पाठक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।