Uncategorized

पीएचसी शांतिपुरी में किया एनीमिया पखवाड़े का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी।  राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी में प्रधान चंद्रकला विशन कोरंगा व चिकित्सा प्रभारी डॉ राहुल गौड़ ने शनिवार को भारत सरकार के एनीमिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। चिकित्सा प्रभारी डॉ राहुल गौड़ ने बढ़ती उम्र के युवक युवतियों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया की शिकायत को एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों में यह जेनेटिक कारणों से होती है। जिसे हम समय पूर्व जागरूक रहने तथा सटीक जानकारी हासिल कर के निजात पा सकते हैं। अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधान पति बिशन सिंह कोरंगा ने लोगों से इन समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा अपने नजदीकी चिकित्सा अधिकारी से परामर्श कर समय पूर्व निदान करने की अपील की। इस दौरान महिला चिकित्सक आशिमा जोशी, डॉक्टर रूपांशी, हेल्थ सुपरवाइजर गंगा धामी, एएनएम राधिका धामी, ममता क्वीरा, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद रहे।