उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

शांतिपुरी निवासी युवक 77 अवैध इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पंतनगर पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शांतिपुरी के एक युवक को 77 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर उसे 8/22 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार को पंतनगर पुलिस ने शांतिपुरी क्षेत्र में चलाएंगे नशाखोरी के खिलाफ अभियान में शांतिपुरी नंबर एक निवासी 28 वर्षी नीरज सिंह कार्की पुत्र हीरा सिंह कार्की को 77 प्रतिबंध अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने अभियुक्त नीरज सिंह कार्की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पंतनगर एसओ आर एस डांगी ने बताया कि अवैध नशाखोरी के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी टीम में एस आई राकेश सिंह कठायत, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह कोरंगा, कांस्टेबल भोपाल सिंह व कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह रहे।