उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

विजयदशमी पर शांतिपुरी नंदा देवी मंदिर में जलाएं 1008 दिए

खबर शेयर करें -

मंगलवार देर शाम को विजयदशमी के पर्व पर शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम स्थित महानंद देवी के मंदिर में ग्रामीणों ने 1008 दिए जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंदिर में कीर्तन भजन एवं सामूहिक आरती के साथ प्रसाद वितरण किया। ग्रामीणों ने परस्पर एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी और गांव को धूम्रपान एवं नशा मुक्ति बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष कुशल सिंह कोरंगा, देव कोरंगा, लक्ष्मण सिंह कोरंगा,  नैन सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, जोत सिंह कोरंगा, राजेंद्र सिंह कोरंगा, पान सिंह कोरंगा, महेंद्र सिंह कोरंगा, ऑन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।