उत्तराखण्डराजनीति

सूर्यनगर के विक्रम सिंह बने माॅ नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर 5 सूर्यनगर में माॅ नंदा देवी मंदिर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भांग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विक्रम सिंह मेहता को मां नंदा देवी मंदिर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया और दीपक मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया, आकाश मेहता (बहादुर) को कोषाध्यक्ष चुना गया व दुर्गा सिंह दानू को सचिव बनाया गया।

विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि इस बार मेले का भव्य आयोजन हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर देव सिंह मेहता, रघुवीर सिंह मेहता, खड़क कोरंगा, सुरेंद्र कोरंगा, बंटी मेहता, कुशाल सिंह मेहता, रघुवीर सिंह कोरंगा, लक्ष्मण सिंह मेहता, बहादुर देव, महेश पांडे, तारा सिंह मेहता आदि लोग मौजूद थे।