उत्तराखण्ड

उत्तराखंड :> चमोली में करंट लगने से बड़ा हादसा, हादसे में दरोगा समेत 15 की मौत, CM ने दिये जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड।    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया है। करंट फैलने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बेहद दुखद हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं।

चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सात लोग झुलसे हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, “इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इन सभी का इलाज जारी है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में चौकी प्रभारी की भी मौत हो गई है। चौकी इंचार्ज बदरीनाथ हाइवे पर तैनात थे। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। बिजली की तारों से फैला करंट चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।