उत्तराखण्ड

जवाहरनगर में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर में भारत सरकार के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित कांडपाल, भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन आरडी भट्ट ने वीरों के सिलापट का लोकार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र एवं देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह मेहता ने सभी ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में ध्वजारोहण के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में भूपाल सिंह कोरंगा, प्रेम आर्या, दिवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।