उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर की इशिका का आईआईटी में हुआ चयन

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी इशिका सिंह पुत्री देव सिंह का आईआईटी बीएचयू में चयन हो गया है। इशिका सिंह ने इससे पूर्व केंपस स्कूल पंतनगर से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इशिका ने आईआईटी बीएचयू में चयन होने का श्रेय अपने दादा दादी व माता पिता एवं गुरुजनों को दिया। इशिका की इस सफलता पर उसके परिजन एवं नाते रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है।