उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शान्तिपुरी क्षेत्र व शीशम भुजिया में डोला आमंत्रण के साथ नंदा अष्टमी मेला शुरू।

खबर शेयर करें -

शान्तिपुरी में शुक्रवार को डोला आमंत्रण के साथ पारंपरिक नंदा अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्राम शान्तिपुरी नंबर दो ढाकानी स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, हरपाल सिंह, शान्तिपुरी नंबर चार चन्द्रपुरी स्थित मां नंदा देवी मन्दिर के पुजारी गोविंद सिंह रौतेला, डिगर सिंह मेहर, शान्तिपुरी के सत्संग आश्रम स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी शोबन सिंह कोरंगा, शीशम भुजिया स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी भवान सिंह मेहर, गंगा सिंह मेहर व शांतिपुरी नंबर 5 सूर्यनगर स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी कुंवर सिंह मेहर, मनीष मेहता के नेतृत्व में मां नंदा देवी के डोले का विधिवत पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आमंत्रण किया गया। देर रात देव दर्शन कर ग्रामीणों ने मां नंदा से क्षेत्र की सुख शांति की कामना की।

शान्तिपुरी क्षेत्र के सभी स्थित मां नंदा देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात्रि तक झोड़ा चाचरी एवं कीर्तन भजन आदि के साथ मां की आराधना की गई। इस दौरान रात्र के तीन पहरों पर हुई सामूहिक आरती के साथ लोगों ने देव दर्शन किए। तो वही बड़ी संख्या में मेले में दर्शकों ने झोड़ा चाचरी का खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान पंडित ललित मोहन जोशी, केशर सिंह कोरंगा, नेत्र सिंह टाकुली, विनोद सिंह कोरंगा, दीवान सिंह कोरंगा, आकाश मेहता, करन सिंह कोरंगा, पान सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह धामी, पोखर सिंह, बिक्रम सिंह मेहता, जोद सिंह कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा,

भीम सिंह कोरंगा, भुपेंद्र सिंह कोरंगा, गोबिंद सिंह रौतेला, आन सिंह कोरंगा, उमेश सिंह मेहता, बिरेंद्र सिंह कोरंगा, धर्म सिंह रौतेला, श्याम सिंह कोरंगा, कुंवर सिंह, कुंदन दानू, केदार सिंह कोरंगा, मोहन सिंह मेहता, कुंदन सिंह पंडा, चंद्र सिंह कोरंगा, खड़क सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह रौतेला, खीम सिंह टाकुली, नंदन सिंह कोरंगा, बहादुर सिंह कोरंगा, नारायण सिंह मेहता, कुशल सिंह कोरंगा आदि दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।