उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहर नगर में धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

खबर शेयर करें -

जवाहरनगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थित शिव मंदिर मैदान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिला मंत्री भाजपा दिग्विजय सिंह खाती, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, गंगा सिंह, गिरीश नेगी, पान सिंह, रेवतार भट्ट, जगदीश कांडपाल, मनीष पांडे, अमित मेहरा व सावित्री डिमरी आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला मंत्री भाजपा दिग्विजय खाती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की दशा और दिशा बदलने में अपना अहम योगदान दिया। हम सभी को चाहिए कि अटल जैसी सोच बनाकर देश की उन्नति में अपना हर संभव योगदान दें।