उत्तराखण्ड

जवाहरनगर में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर शिव मंदिर में मंगलवार को अयोध्या के पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम के संपन्न होने पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ के समापन पर बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं कीर्तन-भजन किए। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, संयोजन जगदीश काण्डपाल व सह संयोजक तारा सिंह कोरंगा ने ग्रामीणों से आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिसष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या आने व उस दिन क्षेत्र में घर-घर दीपावली महोत्सव मनाने की अपील की। यहां जवाहरनगर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष से०नि० कैप्टन रेवाधर भट्ट, रीवा राठौर, प्रधानसंघ अध्यक्ष दीपा काण्डपाल समेत बड़ी संख्या में पुरूष व महिलाएं मौजूद रहीं।