उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

शातिंपुरी में विवाहिता के आत्म हत्या मामले में पति पर दहेत का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी में बीते शनिवार को शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवती के पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। ग्राम गंगोसी थाना विन्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री पूजा (20) की शादी एक वर्ष पूर्व पंचकूला हरियाणा में अरूण कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। अरूण वर्तमान में भरतपुर शांतिपुरी नंबर-दो में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उनका दामाद अरूण उनकी बेटी को कम दहेज लाने का ताना देता रहता था और उसके साथ मारपीट करता था। यह बात आए दिन उनकी पुत्री फोन पर बताती रहती थी। उन्होंने अरूण को दहेज के लिए परेशान नहीं करने को लेकर काफी समझाया और वादा किया था कि वह उसे और दहेज दे देंगे। लेकिन फिर भी अरुण उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता रहा। ससुर का आरोप है कि इन्हीं सबसे तंग आकर बीती दो मार्च को उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।