उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह टाकुली का निधन

खबर शेयर करें -

राज्य आंदोलनकारी निवासी जवाहरनगर 17 एकड़ गोविंद सिंह टाकुली का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। वह राज्य आंदोलन के दौरान पांच बार जेल गए थे। उनके निधन पर विधायक तिलकराज बेहड, पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल व विक्की पाठक, हरीश पाठक, जीवन जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया।