उत्तराखण्ड

शांतिपुरी पहुंची श्री राम अक्षत कलश यात्रा

खबर शेयर करें -

अयोध्या से चली श्री राम अक्षत कलश यात्रा मंगलवार को शांतिपुरी पहुंची। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। करीब प्रात: 11 बजे शांतिपुरी गोल गेट पहुंची श्री राम अक्षत कलश यात्रा का स्थानीय संयोजक जगदीश चंद्र काण्डपाल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जहां से यात्रा पैदल मार्च करते हुए जवाहरनगर, शांतिपुरी नंबर एक व शांतिपुरी नंबर दो मुख्य बाजार होते हुए मंसा देवी मंदिर पहुंची।

जहां राम भक्तों ने हनुमान चालिसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया। कलश यात्रा के जिला संयोजगक दिग्विजय सिंह खाती ने बताया कि अक्षत कलश के मंदिर में स्थापित करने के बाद अगले चरण में प्रत्येक घर तक अक्षत पहुंचा कर सभी राम भक्तों को जनवरी माह में अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जायेगा। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित काण्डपाल, अजय तिवारी, भाजपा मण्डल महामंत्री तारा कोरंगा, समाजसेवी मोहित गोस्वामी, केडी जोशी, लक्षमण सिंह कोरंगा, उमेश जोशी, कमलेश जोशी, नवीन टाकुली, बिजेन्द्र जोशी, संदीप तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित पुरोहित, कुंदन दानू व दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।