उत्तराखण्डराजनीति

किसान कांग्रेस के शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिपाल बोरा महामंत्री बने

खबर शेयर करें -

कांग्रेस प्रदेश संगठन ने शांतिपुरी निवासी पूर्व उधमसिंहनगर दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता उत्तराखंड तथा शांतिपुरी नंबर 3 निवासी प्रगतिशील किसान महिपाल सिंह बोरा को प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस नियुक्त किया है। शुक्रवार को दोनों ही नेताओं को हल्द्वानी स्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर एक भेंट वार्ता के दौरान उन्हें आर्य ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के कंधों पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आदि राष्ट्रीय नेतृत्व के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का दायित्व है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा, प्रकाश सिंह बोरा उपस्थित थे।