उत्तराखण्ड

गन्ना समर्थन मूल्य 500 रुपए कुंतल करें सरकार: शर्मा

खबर शेयर करें -

रविवार को शांतिपुरी में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने प्रदेश सरकार से गन्ना समर्थन मूल्य 500 रुपए प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन परिसर में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे एक वर्ष तक एमएसपी को लेकर चले किसान आंदोलन के बावजूद आज किसनों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। और बताया कि किसानों की लागत के बराबर भी फसल की उन्हें कीमत नहीं मिल पा रही है। सरकार ने बीते दो वर्षों में गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया है जिससे गन्ना किसानों की दशा बहुत दयानी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 450 से 500 रुपए प्रति कुंतल करें तभी किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने से बच पाएंगे। उन्होंने स्वयं को किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया और किसान हित व पार्टी विस्तार के लिए सदैव संघर्ष एवं प्रचार प्रसार करूंगा।

इससे पूर्व  पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, डाॅ० बीडी जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डाॅ० गणेश उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा व दुग्ध संघ डायरेक्टर नेत्र सिंह देउपा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित कर नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा व प्रदेश सचिव महिपाल सिंह बोरा का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा, कैलाश जोशी, बीडी मिश्रा, प्रेम आर्या, हेम सिंह नेगी, हरीश पाण्डे, दिनेश पाण्डे, दीवान थापा, चंचल रौतेला, नारायण सिंह कोरंगा, चंदन कोरंगा, गुड्डू पाण्डे, दिनेश कांडपाल, राजकुमार पाण्डे, प्रभुदत्त जोशी, आरसी लोहनी आदि मौजूद रहे।