उत्तराखण्ड

काठगोदाम गोला नदी में फंसे व्यक्ति का किया रेस्क्यू। पुलिस बनी सहारा

खबर शेयर करें -

पुलिस का सहारा बना कृष्ण कुमार के लिए जीवनदान
नदी में फंसे व्यक्ति का किया सकुशल रेस्क्यू

हल्द्वानी // कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से नदी नालों का जल स्तर बड़ गया है। जिस कारण पुलिस प्रशासन द्वारा लोगो से नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों को अलर्ट में रहने के निर्देश भी दिए गए थे। आज थाना काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली थी की एक व्यक्ति गौला नदी में बह कर नदी के बीच बने टापू में फसा हुआ है। सूचना मिलते ही एससो प्रमोद पाठक थाने और जलपुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति नदी के बीचों बीच फसा हुआ था। जिसके बाद टीम द्वारा उसका रेस्क्यू किया गया।

लगभग आधे घंटे की मस्कत के बाद नदी में फेस हुए व्यक्ति को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम कृष्ण कुमार उम्र 36 पुत्र नीरज भोला बताया। पुलिस के सकुशल रेस्क्यू होने पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। मौके पर मदद के लिए रेस्क्यू टीम में हे० कांं० श्याम सिंह राणा काठगोदाम, हे० कां० प्रताप गड़िया जलपुलिस, कां० प्रेम प्रकाश काठगोदाम, स्थानीय व्यक्ति मनोज बिष्ट, राजेन्द्र बोरा आदि मौजूद थे।