उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी क्षेत्र में विजय दिवस पर शांतिपुरी व जवाहरनगर पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में शनिवार को पूर्व सैनिकों ने शांतिपुरी नंबर एक स्थित सैनिक स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत सूबेदार दिगंबर प्रसाद जोशी ने शहीदों के बलिदान को सलाम करते हुए 1971 के युद्ध की विभीषिका की जानकारी साझा की। सेवानिवृत कर्नल आरसी जोशी, जवाहरनगर सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आरडी भट्ट आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और विजय दिवस को भव्य रूप में मनाए जाने की वकालत की। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रख कर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया किए। इस दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला, सु० कल्याण सिंह मटियानी, संगठन के महामंत्री सूबेदार प्रताप सिंह कोरंगा, डीडी भट्ट, एलडी भट्ट, सूबेदार दीवान सिंह बिष्ट, धर्मानंद पांडे, पोखर सिंह कोरंगा, प्रधान विमला जोशी, विजेन्द्र जोशी, मोती चंद कुंवर आदि दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।