उत्तराखण्ड
एनसीसी कैंप पंतनगर में 25 कैडेटों की भर्ती
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230728-WA0016.jpg)
वन यूके वन यूके आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर में बुधवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद 25 नए कैडेटों को भर्ती किया गया। चयनकर्ता कमान ऑफिसर कर्नल एएस राठौर, नायब रिसालदार गोपाल लाल माली, हवलदार शिवदत्त त्रिपाठी, लांस दफेदार कविरासू व देवाशीष बेहरा और पेरियर नाजिम इकबाल ने बताया कि एनसीसी में नए कैडेट के लिए 11वीं में पहुंचे छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है।
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230728-WA0017.jpg)
बुधवार को पंतनगर में आयोजित भर्ती कैंप में क्षेत्र के 75 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। जिसमें लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले 25 कैडेटों का चयन किया गया है।