उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में बारिश व तेज हवा से धान और गन्ने की फसलें गिरी

खबर शेयर करें -

बृहस्पतिवार की देर रात तेज हवा के साथ आई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें डाल दीं। इस तेज हवा से शांतिपुरी क्षेत्र में कई किसानों की धान व गन्ने की फसलें पूरी तरह बिछ गईं। जिनमें शांतिपुरी नंबर-चार के इंदर बिष्ट की चार बीघा नूरी बासमती धान की फसल, पूरन चंद जोशी की दो बीघा नूरी बासमती धान और सात बीघा गन्ना, चंद्रशेखर जोशी की दो बीघा नूरी बासमती धान और आठ बीघा गन्ना, दान सिंह दानू की एक बीघा धान, भुपाल सिंह कोरंगा की तीन बीघा नूरी बासमती धान और 15 बीघा गन्ना, प्रताप सिंह कोरंगा की 15 बीघा गन्ना सहित लक्ष्मण सिंह कोरंगा, प्रभावती, धन सिंह, मोहन सिंह कोरंगा व मोहन सिंह बिष्ट की सैकड़ों बीघा धान और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। प्रभावित सभी किसानों ने सरकार से जांच करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।