उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ आंनलाइन पंजीकरण

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी सरस्वती बिहार स्थित हीरावती माध्वानंद जोशी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गुरुवार को भाजपा बूथ अध्यक्षों की मण्डल स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं का आंनलाइन पंजीकरण करने के साथ ही उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राकेश सिंह ने मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं का जल्द से जल्द आंनलाइन पंजीकरण कर उनकी जिम्मेदारियां तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी वर्ष में अनेकों कार्यक्रम संचालित होने हैं। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का पोर्टल पर आंनलाइन पंजीकरण होना आवश्यक है। मंडल प्रवासी प्रभारी तरुण दत्ता ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताया और पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं का मौके पर ही आंनलाइन पंजीकरण किया। बैठक में मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, मंडल उपाध्यक्ष कुशल सिंह कोरंगा, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, अनिल यादव, टीकम सिंह, गिरीश नेगी, शंभू प्रसाद, मोहन सिंह कोरंगा, गंगा सिंह, दीवान सिंह देउपा, रमेश आर्य, संजय आर्य, सत्य प्रकाश चौहान, बच्ची सिंह धामी मौजूद रहे।