उत्तराखण्ड

शांतिपुरी क्षेत्र के जवाहरनगर में जल निकासी को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर गांव चंदोला कॉलोनी में विगत 20 वर्षों से हो रहे जलभराव की निकासी में प्रशासन को लगातार एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग पाई है। सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण जमाए हुए ग्रामीणों को अब नाली खुदवाने के लिए अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी हुए हैं।

आलम यह है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी पीड़ित ग्रामीण समस्या नहीं होने से लाचार एवं बेबस हैं। शांतिपुरी के ग्राम जवाहरनगर चंदोला कॉलोनी में बीते 20 वर्षों से लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसका मुख्य कारण जवाहरनगर मध्य मार्ग किनारे दोनों और अवैध अतिक्रमण बताया जा रहा है। इधर पीड़ित ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीते एक सप्ताह से लगातार तहसील प्रशासन व लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से जेसीबी के माध्यम से जल निकासी के प्रयास में जुटे हुए थे।

लेकिन अवैध अतिक्रमण कारियों के सहयोग न करने के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पाए। पीड़ित ग्रामीणों के एक बार फिर से इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। तो वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या से ग्रस्त कॉलोनी वासियों की लाखों की फसल गल कर नष्ट हो रही है और ग्रामीणों को गंदे रुके हुए पानी से महामारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। फिलहाल ग्रामीण लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीणों को भेजे गए नोटिस के बाद सड़क किनारे स्थाई गोल बनने व समस्या से निजात मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इंसर्ट-1

जलभराव की जगह करीब 2 से 3 फीट गहरी है। बावजूद इसके सड़क किनारे पानी निकास के लिए स्थाई नाली बनाने हेतु अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गएहैं। पानी की निकासी जल्द से जल्द हो इसके लिए विभाग प्रयासरत है।               

प्रकाश लाल एई लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर।

इंसेट-2

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं और रुके हुए पानी की दुर्गंध से कॉलोनी वासियों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। समस्या का जल्द निदान न हुआ को कोर्ट की शरण लेंगे।             

बिशन सिंह मेहरा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित।

इंसर्ट-3

बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का निदान तथा उनके जानमाल की सुरक्षा की जवाबदेही प्रशासन की है। शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।               

हेम सिंह नेगी कांग्रेसी नेता।

फोटो- जवाहरनगर चंदोला कालोनी में जलभराव से क्षतिग्रस्त होती गन्ने की फसल।