उत्तराखण्ड

पंतनगर की प्रज्ञा बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव

खबर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीते सोमवार को विवि परिसर निवासी प्रज्ञा चैधरी को सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। प्रज्ञा के सपा में राष्ट्रीय पद पर मनोनयन से परिसर में हर्ष का माहौल है और उनके घर बधाइयों का तांता लगा है।पंतनगर विवि स्थित कृषि महाविद्यालय के एग्रोनामी विभाग में सहायक प्राध्यापक डाॅ. संतोष कुमार यादव की पत्नी प्रज्ञा ने बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की उपाधि एमिटी विश्विद्यालय लखनऊ और मास्टर्स की बायोटेक्नोलॉजी उपाधि एमिटी विवि नोयडा से हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने डीआरडीओ से अपना शोध कार्य भी पूरा किया है। उनके पूर्वजों ने इटावा (उत्तर प्रदेश) में लगने वाली अखिल भारतीय पशु व लोक प्रदर्शनी आदि की स्थापना के लिए अथक प्रयास किया, जो सन 1911 से गतिमान है। साथ ही वह अनेक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्य भी कर रही हैं। वृंदावन आश्रमों में उनकी ओर से बुजुर्गों व असहाय लोगों की सेवा के लिए लंगर भी चलाए जाते हैं। इन्हीं सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपको महिला सभा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।