उत्तराखण्ड

नैनीताल एसएसपी ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, लाखों रूपयों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस किए

खबर शेयर करें -

वर्ष 2022 मोबाईल सेल नैनीताल द्वारा 2.5 करोड़ रूपये के कुल 1500 मोबाईल फोन बरामद किये गये। वहीं वर्ष 2023 मोबाईल सेल नैनीताल द्वारा माह जनवरी से अप्रैल तक लगभग 43 लाख 31 हजार के कुल 328 फोन बरामद किये गये।

🔹 माह मई से अगस्त तक 70 लाख 44 हजार के कुल 302 फोन बरामद किये गये।

🔹 2023 जनवरी से अगस्त तक 1 करोड़ 13 लाख 73 हजार के कुल 630 मोबाईल फोन बरामद किये गये।

संक्षिप्त विवरण

नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा आम जनता के खोये हुये मोबाईल फोन को रिकवर करने हेतु एवं त्वरित कार्यवाही करने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल एप्प सेल को मोबाईल फोनों को रिकवर करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी पर्यवेक्षण में निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी, मोबाइल एप्प (साईबर सैल) के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी किशन सिंह कुंवर, आरक्षी बलवन्त सिंह बिष्ट म० कानि पूजा चौधरी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह मई 2023 से अब तक की आईएमईआई नम्बरों को प्रभारी एसओजी राजवीर नेगी के माध्यम से सर्विलास में लगाये जाने के उपरान्त जो आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया, उक्त मोबाइलों को आईएमईआई के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये विभिन्न कम्पनियों 302/ के निम्नांकित मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 7044000/- सत्तर लाख चवालीस हजार है।

रिकवर मोबाईलों का विवरण

  1- सैमसंग के 40 फोन –        800000/-

2- वीवो के 63 फोन –          1420000/-

  3- रेडमी/एमआई के 40 फोन – 78000/-

  4- ओप्पो के 57 फोन –        1270000/-

  5- वन प्लस के 8 फोन –         350000/-

  6- रियलमी के 44 फोन –        850000/-

  7- नोकिया के 3 फोन –           320000/-

  8- टेक्नो के 3 फोन –             420000/-

  9- पोको के 7 फोन –              135000/-

10- इन्फिनिक्स के 3 फोन –        46000/-

11- मोटोरोला के 1 फोन –          15000/-

12- आईटेल के 1 फोन –            12000/-

13- टैबलियनो के 1 फोन –          36000/-

14- अन्य 31मोबाइल फोन –      59000/-

कुल योग बरामद फोन 302 कीमत 70 लाख 44, हजार

नोट :- नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट महोदय मोबाईल सेल पुलिस टीम को 5000/- हजार रूपए नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी।