उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

नैनीताल पुलिस ने 1075.1 ग्राम के साथ तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस के सिपाही सहित तीन दबोचे 

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मा० मुख्यमंत्री महोदय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के सपनों को साकार करने हेतु उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की पहल युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में दिनाँक 21/09/2023 को एएनटीएफ नोडल अधिकारी एवं एसपी क्राइम डॉ० जगदीश चन्द्र, हल्द्वानी एसपी सीटी हरवंस सिंह तथा लालकुआं क्षेत्राधिकारी संगीता के पर्यवेक्षण में लालकुआं  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में उ०नि० गौरव जोशी द्वारा मय हमराही कर्मगणो के सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या न० UK19 8276 स्पलैन्डर प्लस में 3 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया। तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में लालकुआं क्षेत्राधिकारी संगीता, उ०नि० गौरव जोशी, कानि० दयाल नाथ, चन्द्र शेखर, अशोक कम्बोज, एसओजी भानु प्रताप, कानि० दिनेश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

पूछताछ में रविन्द्र सिंह बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

तीनों के आपराधिक इतिहास खॅगाला जा रहा है।

अभियुक्तगण

1- मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश। 

2- अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी आजादनगर बरेली उत्तर प्रदेश।

3- रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना बागपत उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

तीनों अभियुक्तगणों के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद

1-  मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद, 

2-  अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद, 

3-  रविन्द्र सिंह से  214.3 ग्राम स्मैक बरामद

इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार महोदय द्वारा 25000 रुपये एवम एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा 2500 रूपए के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।