उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शांतिपुरी में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में बुधवार की रात को राजकीय प्राथमिक पाठशाला शांतिपुरी नंबर दो में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन ग्रीन शांतिपुरी क्लव की ओर से किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मशहूर भजन गायक कमल चौहान, खुशी जोशी, प्रमोद जोशी एवं अमित चूघ के भक्तिमयी भजनों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रात्रि भजनों के बीच निकली राधा कृष्ण, महाबली हनुमान व गणपति भगवान की झांकियां आर्कषण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम में क्लव की ओर से अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी धन सिंह कोरंगा समेत क्षेत्र की मेधावी छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा क्षेत्र में जवाहरनगर व शांतिपुरी नंबर चार में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, अजय तिवारी, भाजपा नेता विवेक सक्सेना, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, नवीन टकुली, विजेंद्र जोशी, खीम सिंह मेहता, भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंहकोरंगा, धंसारा शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।