उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शांतिपुरी मां नंदा देवी के दरबार में विधायक बेहड़ ने नवाया शीश

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में आयोजित मां नंदा देवी मेले के दूसरे दिन शनिवार को शान्तिपुरी नंबर 2 ढाकानी, नंबर 4 चन्द्रपुरी, नंबर 5 सूर्यनगर, सत्संग आश्रम, शीशम भुजिया मेलों में पारंपरिक झोड़ा चांचरी ने धमाल मचाया। जिसका चांचरी व भग्नौल गायन के शौकीनों ने जमकर लुफ्त उठाया। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने शान्तिपुरी नंबर 2 ढाकानी स्थित मां नंदा देवी के दरबार में पहुंचकर शीश नवा और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मां भगवती से दुआ मांगी। इस दौरान मंदिर के पुजारी पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह कोरंगा व पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने विधायक बेहड़ का माता की ओढ़नी से स्वागत किया। मंदिर में मेले के दूसरे दिन शनिवार को प्रातः काल देव स्नान, पंचदेव पूजन, श्री गणेश पूजन, पाठ एवं हवन यज्ञ इत्यादि अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे बौर नृत्य में हुए देव अवतरण पर लोगों के ऊपर फल-फूल की वर्षा कर सुख शांति एवं संपन्नता का आशीर्वाद दिया। इस दौरान माता के श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन कीर्तन एवं तरह-तरह के चढ़ावे माता को भेंट कर उनकी आराधना की। इस दौरान मंदिर के कोषाध्यक्ष लाल सिंह टाकुली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, हुकम सिंह कोरंगा, इंदर सिंह मेहता, युवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, जीवन सिंह कोरंगा, पोखर सिंह, उमेद सिंह, चंदन कोरंगा, पूर्व प्रधान नारायणी कोरंगा, पूर्व प्रधान लक्ष्मी कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा समेत बड़ी मात्रा में मेला दर्शन महिला पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।