उत्तराखण्ड

किसान सम्मन निधि के लिए केवाईसी जल्द पूर्ण करें किसान: उपाध्याय

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर दो में न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव को संबोधित करते हुए शनिवार को कृषि रक्षा अधिकारी उधमसिंहनगर विधि उपाध्याय ने किसान सम्मन निधि की 15वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों से जल्द से जल्द अपनी केवाईसी पूर्ण करने को कहा। शनिवार को पंचायत भवन परिसर शांतिपुरी नंबर दो में कृषक महोत्सव रवि 2023 का आयोजन उधमसिंहनगर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उन्होंने किसानों से कृषि योजनाओं का लाभ लेने व किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु सीधे विभागीय कार्यालय में संपर्क करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कृषि अधिकारियों से सरकार की लाभकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र के किसानों तक पहुंचाने की वकालत की। तो वही उधम सिंह नगर के पूर्व दूध संघ अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने अधिकारियों से रूटेन मृदा परीक्षण कराने, उद्यान के क्षेत्र में किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने तथा कृषि उपज बढ़ाने पर विशेष फोकस करने की बात कही। कार्यक्रम को स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० आलोक जोशी, मत्स्य विभाग के सोनू भंडारी, फसल बीमा के क्षेत्र में भारतेश कुमार, आंचल डेरी के माध्यम से सरकार की योजनाओं को पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए मार्ग प्रभारी आंचल किरण माजिला तथा कृषि विभाग के विकासखंड अधिकारी धनपाल सिंह ने किसानों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, शोधित बीजों, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यान से संबंधित जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा, प्रधान चंद्रकला मिशन कोरंगा, कैलाश जोशी, प्रधान रोहित तिवारी, दिनेश चंद पांडे, कल्याण सिंह मटियानी, बादल पांडे, कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग रुद्रपुर रईस अहमद, शिवदत्त पांडे, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, जीवन सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा, गुड्डू पांडे, मोहन प्रसाद, जग्गू कार्की, विजय जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, चंचल सिंह रौतेला, महिला समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी, गन्ना सुपरवाइजर महेश आर्य मौजूद रहे।