उत्तराखण्ड

शांतिपुरी सैनिक संगठन में जोशी अध्यक्ष व कोरंगा सचिव निर्वाचित

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी सैनिक संगठन की वार्षिक चुनावी बैठक रविवार को शांतिपुरी सैनिक भवन में हुई। जिसमें सर्व सहमति से निवासी शांतिपुरी नंबर एक दिगंबर प्रसाद जोशी को संगठन का नया अध्यक्ष, निवासी शांतिपुरी नंबर दो सत्यपुर प्रताप सिंह कोरंगा को सचिव तथा निवासी शांतिपुरी नंबर चार जयग्राम भीम सिंह कोरंगा कोषाध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए पूर्व महामंत्री दीवान सिंह बिष्ट ने विगत वर्ष की कार्यवाही तथा पूर्व कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह मटियानी ने आय व्यय का व्यौरा सदन में प्रस्तुत किया। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्ति कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला, हीरा बल्लभ भट्ट, कै० देवेन्द्र सिंह कोरंगा तथा जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष सेनि० सु० मेजर देवीदत्त उपाध्याय ने संगठन की मजबूती तथा पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के हित में कार्य करने की संगठन से अपील की। इस दौरान संगठन की ओर से पूर्व पदाधिकारी कै० कल्याण सिंह रौतेला, सु० दिवान सिंह बिष्ट व सु.मे. कल्याण सिंह मटियानी को सैन्य मोमेंटो  भेंट कर सम्मानित किया। इस इौरान धर्मानंद पाण्डे, गोबिन्द सिंह दसोनी, कै० पुरूषोतम डिमरी, मोती चंद कुवर, कै० पीसी जोशी, पोखर सिंह कोरंगा, सु० लाल सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।