उत्तराखण्ड

जीआईसी शांतिपुरी में मनाई विवेकानंद जयंती

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि योग, राजयोग और ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना करने वाले महान संत स्वामी विवेकानंद ने युवा जगत को अपनी रचनाओं के माध्यम से नई राह दिखाई जिसका भारतीय जनमानस पर युगों युगों तक प्रभाव रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, दार्शनिक, उच्च कोटि के वक्ता, विचारक व लेखक भी थे। स्वामी विवेकानंद के ओजपूर्ण विचार हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और देश के हित में कार्य करने चाहिए। इस दौरान लैब सहायक विपिन चंद्र पाण्डे, प्रताप सिंह कोरंगा, बहादुर सिंह कोरंगा, विपिन चंद्र मिश्रा, चंदन सिंह कोरंगा, सुरेश जोशी, राकेश प्रसाद, हेमा धामी, खुशाल सिंह धामी, खेम सिंह चौहान व रिंकू प्रसाद मौजूद रहे।