उत्तराखण्डराजनीति

शांतिपुरी में कांग्रेसियों ने की किसान रैली की तैयारियों पर चर्चा

खबर शेयर करें -

रविवार को शांतिपुरी नंबर दो दुग्ध डेरी प्रांगण में कल सोमवार को सितारगंज मण्डी में होने वाली किसान रैली एवं धरना प्रदर्शन के तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने धरना कार्यक्रम में सितारगंज जाने के लिए 12 छोटी गाड़ियों से सितारगंज जाने की कार्ययोजना तैयार की है। मंडी प्रांगण में  एक दिवसीय धरने में उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कुमाऊं मंडल के विधायक प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार किसानों की दुर्दशा की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत कम मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। जिला प्रशासन व सरकार की जिम्मेदारी है कि तुरंत इस प्रकार की परेशानी से किसानों को छुटकारा मिलना चाहिए। इस दौरान किसान नेता डॉ० गणेश उपाध्याय, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा, जगत सिंह कोरंगा, राजेंद्र पटवाल, प्रेम आर्या, उमेश वर्मा, दीपक भट्ट, कैलाश जोशी, भोला दत्त पांडे सहित दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद रहे।