उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

शांतिपुरी में विवाहिता ने फांसी में लटक कर की आत्म हत्या

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में एक विवाहिता के पारिवारिक कलह के चलते फांसी पर लटक कर आत्म हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस में मृतक का पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया है। शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर निवासी कविदत्त पाण्डे के मकान में गन्ना छिलाई हेतु अस्थाई रूप से रह रही पूजा उम्र 20 साल पत्नी अरूण कुमार ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे मृतक पूजा की सास लीलावती, पति अरूण व देवर बसंत गन्ना छीलने खेत को गये थे। वापसी में सबसे पहले देवर बसंत अगोला लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। खेलने पर उसने देखा कि उसकी भाबी पूजा छत के कुण्डे से फंदा लगाकर लटकी हुई है।

उसने तुरंत वापस खेत में जाकर अपने भैया और मां को बताया। आनन फानन में दोनों ने घर आकर उसकी लास को नीचे उतारा और फिर बेहोश होने की बात कर उसे एक प्राइवेट वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा ले कर गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस की सूचित कर दिया। लेकिन जबतक पुलिस अस्पताल में पहुंची उससे पहले ही परिजन पूजा के शव को वापस घर शांतिपुरी लेकर आ गये। जहां पंतनगर पुलिस व सीओ तपेश चंद्र ने शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया। पहले पुलिस की पूछताछ शुरू होते ही पति अरूण बेहोश हो गया और सास लीलावती आत्महत्या की बात को छुपा रही थी। 108 एम्बुलेंस बुला कर प्राथ्मिक उपचार के बाद पति अरूण होश में आ गया। जिसके बाद पति अरूण व देवर बसंत ने पुलिस के सामे सच उगल दिया। कि पूजा के मामा का 25 फरवरी को जन्मदिन था। वह मायके जाने के लिए तभी से जिद कर रही थी लेकिन मायके भेजने को उसके पास पैसे नहीं थे। बताया कि पूजा तभी से अलग पका कर खा रही थी। जिसे लेकर दोनों में आपस में झगड़ा होता रहता था। देस रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ में जुटी थी। मृतक का 10 फरवरी 2023 में अंबाला में विवाह हुआ था।