उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

जवाहरनगर उत्तरायणी मेले में उमड़ा जन सैलाब, इंदर के गीतों और श्वेता के ठुमको पर थिरके लोग

खबर शेयर करें -

उत्तरायणी मेले में लोक गायक इंदर आर्या के गीत और श्वेता महारा के डांस ने मचाया धमाल तो स्थानीय कलाकार भी समां बांधने में पीछे नहीं रहे–

शान्तिपुरी/जवाहरनगर।      स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरनगर में उत्तरायणी मेला कमेटी द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों व स्थानीय जनप्रतिनिधि विमला वर्मा, पूरनलाल वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कोरंगा, लता पटवाल व मेला आयोजन कमेटी के सक्रिय सदस्य मोहन चंद पांडे ने संयुक्त रूप से किया। यहां मेले के शुभारंभ पर पारंपरिक कुमांऊनी ढोल-दमाऊ व मसक बीन की मधुर धुन के बीच दीप प्रज्वलन तथा स्थानीय कलाकारों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

                       लोग गायिका मेघना चंद्रा ने मां भगवती दैण है जाए के साथ ही यल्मा चांदी को बटन की शुरूवाद से मेले में लोकगीतों का रंग भरने की कोशिश की तो वही जाने-माने कुमांऊनी लोक गायक इंदर आर्या ने लगातार गुलाबी शरारा, माठु माठू, एक केतली चहा, तेरो लहंगा के भालो सजीरो आदि लोक लुभावन गीत गाकर माहौल में समा बांध दिया। तो वही मशहूर कुमांऊनी लोक नृत्यतिका श्वेता महारा के लोक लुभावने नृत्य ने लोगों को थिरकने पर इतना मजबूर कर दिया कि उनके सैकड़ो चहते दर्शक उठकर मंच की ओर दौड़ पड़े।

इस दौरान मेला कमेटी की ओर से मेला संचालक मोहन लक्खा उर्फ मोहन सिंह कोरंगा ने सभी को उत्तरायणी पर्व एवं अयोध्या के नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में सनातनियों के आराध्य देव भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बधाई दी। कमेटी के सक्रिय सदस्य मोहन पाण्डे ने मेले को सफल बनाने के लिए कमेटी सदस्यों व मेला दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

इनसेट-1

मेले में स्थानीय कलाकारों की 20 टोलियों ने किया प्रतिभाग

           जवाहरनगर उत्तरायणी मेले में आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से संबंधित 20 से अधिक स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने प्रतिभा किया। जिसमें कलाकारों द्वारा कुमांऊनी, गढ़वाली एवं जौनसारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर न केवल मेले की रंगत बढ़ाई बल्कि कई प्रेणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागृत किया। जिन्हें मेला कमेटी की ओर से सभी टीमों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार दिए गए।

इनसेट-  

उत्तरायणी मेले में लगे महिला समूह के स्टॉलों से हुई बंपर खरीददारी

           जवाहरनगर में आयोजित उत्तरायणी मेले में सितारा महिला स्वयं सहायता समूह, दीप महिला स्वयं सहायता समूह, गंगा स्वयं सहायता समूह, जागृति स्वयं सहायता समूह, उमंग स्वयं सहायता समूह, एकता स्वयं सहायता समूह, खुशी स्वयं सहायता समूह, सुंदरम स्वयं सहायता समूह तथा प्रगति स्वयं सहायता समूह ने अपने स्वर्ण निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाएं। जिसमें बड़ी संख्या में मेले में आए लोगों ने खानपान की चटकारे दर चीजों का स्वाद लिया तो वहीं कुछ ने अपने-अपने मतलब की वस्तुएं खरीदी।

इनसेट-3

मेले में ये रहे मौजूद।

              कार्यक्रम में पूर्व प्रधान धन सिंह कोरंगा, लालमन शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती, मोहन पांडे, प्रेम आर्या, हरीश पाठक, पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट, संजू पटवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हरीश पनेरू, प्रधान चंद्रकला कोरंगा, प्रधान विमला जोशी, बिशन सिंह कोरंगा, मोहन लक्खा, हीरा सिंह कोरंगा, गिरजा शंकर पांडे, लालमन शर्मा, विनोद कोरंगा, कुंदन सिंह दानू, पूर्व प्रधान नारायणी कोरंगा, मनीष धोनी, कविता तिवारी, हेमा कोरंगा, दीपक भट्ट, प्रेम आर्या, प्रकाश मनराल, नरेश बिष्ट, उमेश वर्मा, राजू पटवाल, हेम सिंह नेगी, ललित जोशी, राजू डिमरी आदि मौजूद रहे।