उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

जवाहरनगर में महिलाओं ने निकाली श्री राम कलश यात्रा

खबर शेयर करें -

रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहरनगर की महिलाओं ने अयोध्या से पहुंचे श्री राम अक्षत कलश के गांव पहुंचने पर शिव मंदिर गोलगेट से जवाहरनगर भगवती मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली।

गोलगेट शिव मंदिर से बाजे से साथ शुरू हुई श्री राम शोभा यात्रा में राम भक्तों ने जय श्री राम व माता सीता के जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। यह यात्रा गोलगेट तल्ला जवाहरनगर व खाती प्लांट, उत्तरी जवाहरनगर होते हुए भगवती मंदिर में पहुंची।

जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन-भजन एवं हनुमान चालिसा पाठ कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलामंत्री दिग्विजय खाती, संयोजक जगदीश काण्डपाल, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित काण्डपाल, भाजपा मण्डल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा व लक्षमण सिंह कोरंगा ने ग्रामीणों व राम भक्तों से घर-घर अक्षत पहुंचा कर यात्रा के उदेश्यों को पूर्ण करने की अपील की।

इस दौरान पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट, प्रकाश मनराल, मोहित गोस्वामी, अमिता मेहरा, हेमा कोरंगा, नीलम कोरंगा, माया अधिकारी, जानकी कोरंगा, सावित्री देवी, बीना पाण्डे, राधा पाण्डे, लता पटवाल, कमला पटवाल, चंपा राठौर, रेखा राठौर, रीवा राठौर, लक्षमी डिमरी, कमलेश जोशी, केडी जोशी आदि मौजूद रहे।