उत्तराखण्डखेल/मनोरंजन

जीआईसी शांतिपुरी में पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ० गणेश उपाध्याय तथा भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निवर्तमान मुख्य शिक्षा अधिकारी आर्या ने विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल छात्र छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। इस दौरान 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सुभाष से कक्षा 9 के मोहित कोरंगा प्रथम, गांधी सदन से कक्षा 10 के पंकज पांडे द्वितीय तथा नेहरू सदन से कक्षा 10 के वंश जोशी तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में गांधी सदन से कक्षा 8 के वंश असवाल प्रथम, आजाद सदन से कक्षा 8 के आसिफ द्वितीय तथा सुभाष सदन से कक्षा 8 के हरीश आर्य तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में कक्षा 12 के अखिलेश जोशी सुभाष सदन से प्रथम, सुभाष सदन से कक्षा 11 के रवि राय द्वितीय तथा गांधी सदन से कक्षा 12 ए के मोहित सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में कक्षा 12 की नेहा अधिकारी नेहरू सदन प्रथम, सुभाष सदन से कक्षा 11 की यशोधरा द्वितीय तथा आजाद सदन के कक्षा 12 की यामिनी तृतीय स्थान पर ही। 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में सुभाष सदन से कक्षा 10 के दीपक जोशी प्रथम, सुभाष सदन के कक्षा 9 मोहित कोरंगा द्वितीय तथा नेहरू सदन से कक्षा 10 के योगेश जोशी तीसरे स्थान पर रहे। 60 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में आजाद सदन से कक्षा 6 की विनीता प्रथम, सुभाष सदन से कक्षा 6 की अर्पिता द्वितीय तथा गांधी सदन से कक्षा 8 की नव्या तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में गांधी सदन से 12 के नवल रावत प्रथम, सुभाष सदन से 12 के रवि राय द्वितीय तथा गांधी सदन से 12 के आशुताभ समी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा 11 की खुशबू जोशी गांधी सदन से प्रथम, सुभाष सदन से कक्षा12 की योगेश यशोधरा कोरंगा द्वितीय तथा सुभाष सदन से 12 ए के वैशाली आर्य तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन पर विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने छात्र-छात्राओं को पूर्व मंडी अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती की ओर से मिष्ठान कराया। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नर बहादुर चंद ने विद्यालय परिवार एवं अतिथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विजई प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ बीसी भट्ट, रानी बसेड़ा, निहारिका पांडे, प्रभा राणा, एनपी सिंह, उमेश चंद पांडे, अमरेश पटेल, अनिल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, फकीरचंद, भारत सिंह व राजेंद्र शर्मा समेत समस्त विद्यालय स्टाफ एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।