उत्तराखण्ड

नगला बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

खबर शेयर करें -

सोमवार को बरेली-नैनीताल स्टेट हाइवे पर नगला बाईपास से शांतिपुरी गेट तक अवैध अतिक्रमण मामले में नगला बचाओ अभियान के तहत व्यापारियों और ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का समर्थन करने पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार नगला को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने‌ कहा कि वे नगला वासियों की भौगोलिक स्थिति एवं उनकी पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। जिसे वह सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रख रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा नगला को उजाड़ने के लिए साजिसन हाईकोर्ट में पीआईएल लगाई है। जिसमें हम लोगों की ओर से कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने में पहले देरी हुई है। जिसके कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। लेकिन अब कोर्ट के समक्ष हर स्तर पर अपना मजबूत पक्ष रखने की पूरी तैयारी में लगे हैं। उम्मीद है कि हमें न्याय जरूर मेलेगा और हम नगला को बचाने में कामयाब होंगे। प्रदर्शन कारियों को पूर्व मंडल अध्यक्ष डीएन यादव व नगला में अमरनाथ शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान धरना स्थल पर भारी संख्या में मौजूद आंनदोलनरत व्यापारियों व ग्रामीणों ने आज दो अभी दो हमें न्याय नाय दो, हमने यह ठाना है नगला को हर हाल में बचाना है, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है आदि ओजस्वी नारे लगाकर आंदोलन कारियों में जोश भरा। प्रदर्शन करने वालों में आरती बोरा, रंभा, नीलम, सीमा राय, दीपा बिष्ट, सीमा साह, अरुणा, निर्मला विश्वास, लालमती, पूनम श्रीवास्तव, सोनाली दूबे, दीपा बिष्ट, राजवती, शारदा गुप्ता, पुष्पा, ईश्वरी देवी, विमला रावत, गेंदा देवी, हेमा जोशी, भानुमती, धर्मलाल यादव, सोनाली पांडे, हेमा पांडे, भगवती पांडे, सतीश अग्रवाल, जबर खान, धनोज, बाबूलाल, पन्नालाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मुकेश वर्मा, धीरज वर्मा, प्रमोद बिष्ट, संजू बिष्ट, संजय शुक्ला, हरीश पाण्डे, केशर बिष्ट, त्रिलोकी, सुरेश वर्मा, रियासत अली, शौकत, कुन्दन बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, जग्गू बिष्ट, संतोश दूबे व त्रिलोकी समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे धरने पर डटे रहे।