उत्तराखण्ड

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा क्षेत्र का विकास: भट्ट

खबर शेयर करें -

 शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को देर शाम को शांतिपुरी में हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर में इंटरनेशनल हवाई अड्डे के बनने से क्षेत्र का अभूतपुर विकास होगा। जिससे क्षेत्र को नई पहचान व रोजगार के साथ साथ विकास भी मिलेगा। पंचायत भवन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी भट्ट ने लोगों का अभिवादन किया और उनसे प्रधानमंत्री मोदी के विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पंतनगर में इंटरनेशनल हवाई अड्डे का निर्माण करवाना है। जिससे क्षेत्र में विकास का कायाकल्प होगा और इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को बड़ी मात्रा में रोजगार की प्राप्ति होगी बल्कि दुनिया के मानचित्र में भी क्षेत्र का नाम दर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बीते पांच वर्षों के अभूतपूर्व कार्यों के बल पर आज पार्टी के प्रति जनता का विश्वास दो गुना बड़ा है। इसी विश्वास के बूते पर भाजपा का यह संकल्प कि आबकी बार चार सौ पार वह निश्चित रूप से पूरा होने जा रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेसा उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, दिनेश भाटिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, भाजपा नेता अजय तिवारी, नवनिर्वाचित दुग्धसंघ निदेशक इन्दर मेहता, सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी, कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा, कमलेश जोशी, नवीन टाकुली, तारा सिंह कोरंगा, विजेंद्र जोशी, कमलेंद्र सेमवाल, कमलेश जोशी, खीम सिंह मेहता, कुशल सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल, नेहा ठाकुर कोरंगा, धंसारा शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित कांडपाल, डीएन यादव, शेर सिंह, पंतनगर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, घनानंद तिवारी, पूर्व प्रधान लक्ष्मी कोरंगा, शशीकांत मिश्रा, विशाल चौहान, प्रवीन सिंह डफोटी, ईश्वर दानू, रेबाधर भट्ट, दिगंबर प्रसाद जोशी, खुशाल सिंह कोरंगा, किशन सिंह मेहता, घनानंद तिवारी, हरीश पांडे, नंदू पाखवाल, नंदू बिष्ट, मोहन सिंह दानू, प्रताप सिंह कोरंगा, खीम सिंह मेहता, हेमन्त दानू, टिकम कोरंगा, नंदन सिंह कोरंगा, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।