उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर दो में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चला कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने हरेला पर्व पर पौधारोपण के लिए भी गड्ढे बनाकर पूर्व तैयारियां की। रविवार को प्रधान चंद्रकला बिशन सिंह कोरंगा एवं अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने सार्वजनिक खेल मैदान, गांधी स्मारक निधि, राजकीय इंटर कॉलेज व मुख्य बाजार के आसपास सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को काटकर सफाई की।

ग्रामीणों ने हरेला पर्व बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर सड़क के दोनों ओर सैकड़ों गड्ढे बनवाएं। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि शांतिपुरी नंबर दो एक आदर्श गांव है आत: यहां के ग्रामीणों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं वृक्षारोपण स्वच्छ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक है। जिसमें सभी ग्रामीणों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं प्रधान चंद्रकला विशन कोरंगा ने कल सोमवार को मनाए जाने वाले हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण में प्रतिभाग करने का ग्रामीणों को न्योता दिया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में उधम सिंहनगर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, सुभाष जोशी, इंद्र सिंह मेहता, गुड्डू पांडे, बच्ची सिंह बिष्ट, खीमानंद तिवारी, देवेंद्र रौतेला, विजेंद्र जोशी, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह दानू, हेमन्त दानू आदि लोग मौजूद रहे।