उत्तराखण्ड

शान्तिपुरी में उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

खबर शेयर करें -

शान्तिपुरी में श्रधालुओं के उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही छठ महापर्व विधिवत संपन्न हो गया है। क्षेत्र में निर्जला व्रतधारी सभी महिलाओं ने भोर होते ही प्रात:काल उगते सूर्य को अर्ध्य देकर अपने संतान के सुखी जीवन की मंगल कामनाओं के साथ ब्रात संपन्न किया। सोमवार प्रात: सूर्य को अर्ध्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने लागों को प्रसाद बांटा और परस्पर एक दूसरे को छठ की बधाई दी। श्रद्धालुओं ने शान्तिपुरी गेट शिवमन्दिर, गोलगेट के नर्मदेश्वर शिवमंदिर, ग्राम आनन्दपुर, शिवपुरी नंबर छः समेत सभी स्थानों पर बने स्थाई व अस्थाई छठ घाटों पर बने जलकुंड में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्ध्य दिया।

यहां मीरा देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, गंगा राय, मीना गुप्ता, कविता चौहान, द्रोपती देवी, शतावरी देवी, नीलम वर्मा, शोभा देवी, अनीता वर्मा, आरती देवी, पूजा वर्मा, लक्ष्मी देवी, राखी वर्मा, ममता देवी, अंजू वर्मा, प्रीति वर्मा, रेनू देवी, गरिमा सिंह, ज्योति देवी, पीहू वर्मा, नीलम वर्मा, सोनाक्षी वर्मा, संजना वर्मा, मंजू देवी, चंद्रा थापा, रजनी देवी, उषा सिंह, पूनम देवी, कलावती देवी, अनीता सिंह, पुष्पा देवी, अंजली राय, कमला देवी, लीलावती देवी, रमिता कुशवाहा, मंजू गुप्ता, इंदु देवी, आरती देवी, मनीषा राय, रागिनी कुशवाहा, स्वाति गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, धर्मेंद्र सोलंकी, सुनील रोहिल्ला, अंगद गुप्ता, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, विनय कुशवाहा, अजीत, दीनानाथ सहानी, गुड्डू सोलंकी, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।