उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में हरेला पर्व पर हुआ बृहद वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में हरेला पर्व पर विद्युत विभाग उधमसिंहनगर के अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी व प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा नेतृत्व में सोमवार को बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने गांव के युवाओं का एक विशाल ग्रीन शांतिपुरी ग्रुप गठित कर सभी युवाओं को ग्रीन शांतिपुरी अंकित टी सर्ट बांटी। जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से फलदार, छायादार, शोभादार एवं फूलदार पोंधों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को पोंधारोपण के लिए जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों एवं मंदिरों में जाकर सैकड़ों की संख्या में पौधारोपण किया। इस मौके पर सभी ने परस्पर एक दूसरे को हरेला पर्व की बधाई दी और गांव में लगाये गये पोंधों की बेहत्तर देखभाल की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली। इसके अलावा ग्राम शांतिपुरी नंबर एक, नंम्बर चार व जवाहरनगर में भी हरेला पर्व पर ग्रामीणों ने पौधारोपण किया।वृक्षारोपण अभियान में बालाजी भक्त नवीन टाकुली, भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, खीमानंद त्रिपाठी, सुभाष जोशी, गणेश पांडे, गौरव मेहता, देवेंद्र रौतेला, खुशाल सिंह कोरंगा, भैरव दत्त, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, चंदन सिंह, पुष्कर सिंह कोरंगा, कुंदन दानू, हेमंत दानू, विजेंद्र जोशी, कमलेश जोशी आदि उपस्थित थे।

शांतिपुरी में हरेला पर्व पर विद्युत विभाग उधमसिंहनगर के अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी व प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा के नेतृत्व में वृक्षारोपण करते ग्रामीण।