उत्तराखण्ड

शेर नाले में बहा वाहन चालक, रेस्क्यू अभियान के दौरान चालक का शव बरामद

खबर शेयर करें -

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। कई इलाकों से रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जिस कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर नदियों का पानी सड़कों के उपर से दो या तीन फीट तक पानी भर रहा है। जिससे पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को भारी बारिश के बीच सफर ना करने की अपील कर रहा है। परंतु लोग इस बात को सुने का अनसुना कर रहे हैं।

मामले की जानकारी हल्द्वानी से आ रही है। हल्द्वानी के चोरगलिया शेरनाले में वाहन चालक अचानक बह गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालक को खोजबीन करने के लिए पानी में उतर गऐ।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दिनांक 08/08/2023 में वाहन चालक त्रिलोक सिंह उम्र 52 पुत्र शिव सिंह निवासी त्रिलोकपुर (दानीबंगर) गौलापार चोरगलिया, जिला नैनीताल व विनोद जोशी पुत्र प्रयागदत्त जोशी निवासी मदनपुर गौलापार छोटा हाथी संख्या UK04 CB 7380 से सवार होकर सितारगंज से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी शेरनाले पर वाहन छोटा हाथी का एक टायर सड़क से नीचे उतर जाने के कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह व विनोद जोशी को वाहन वही खड़ा कर नाले को पैदल-पैदल पार कर आगे चले गये थे। तभी वाहन चालक त्रिलोक सिंह का मोबाईल छोटा हाथी में रह जाने के कारण दोबारा वापस मोबाईल लेने जाते समय पैर फिसलने के कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह शेरनाले में गिरकर बह गया।

नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा निर्देशानुसार हल्द्वानी एसपी सिटी हरबन्स सिंह व लालकुआं क्षेत्राधिकारी संगीता के पर्यवेक्षण में थाना चोरगलिया पुलिस कर्मगणों एवं स्थानीय लोगो व एनडीआरएफ के साथ लेकर सर्च अभियान चलाया गया। कई घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद त्रिलोक सिंह का शव रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले में मिला जिसकी पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।