उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मोत्सव

खबर शेयर करें -


शांतिपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शनिवार को जवाहरनगर में भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया तो वहीं देर शाम को शांतिपुरी नंबर दो प्राचीन मनसा देवी मंदिर में भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा एवं दीप यज्ञ का आयोजन कर सीएम धामी के दीर्घायु एवं राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और अपने मुख्यमंत्री के लिए राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, विजेंद्र जोशी, आशीष कोरंगा, हेमंत पाठक, खुशाल सिंह कोरंगा, चंद्र मोहन जोशी, दिगंबर प्रसाद जोशी, कमल ठठोला, सुभाष, सौरभ पांडा आदि मौजूद रहे।