उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

बिन्दुखत्ता युवा समाजसेवी दलीप का निधन

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता। बिन्दुखत्ता क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले युवा समाजसेवी दलीप सिंह दानू का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर गांधीनगर शास्त्री नगर, कालिका मंदिर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दलीप सिंह दानू ने अपनी पहचान बनाई थी लेकिन काल के हाथों आज वह बच न सके। कई दिन से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर विधायक डा. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का सहित क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।