उत्तराखण्ड

जवाहरनगर में आयुर्वेद पद्धति के प्रति जागरूक किया

खबर शेयर करें -

जवाहरनगर शांतिपुरी के जनमिलन केंद्र में रविवार को एब्ल्यूपीएल के प्रतिनिधियों ने स्वस्थ भारत समृद्ध भारत मिशन के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद की जानकारी देते हुए बताया गया कि आयर्वेद पद्धति में सभी दवाओं का निर्माण विशुद्ध स्वदेशी जड़ी बूटियों से किया जाता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। बताया कि एस्टोराॅयड रसायन एक मर्ज को रोकता हैं और उसके दुष्प्रभाव से दूसरा मर्ज शुरू हो जाता है। जबकि आयुर्वेद पद्धति में दवाएं मर्ज का समूल नाश करती हैं और उसका मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। यहां संस्था के शिवराज दानू, चंदन सिंह कोरंगा, रामसिंह राठौर, चंदन सिराड़ी, लालमन शर्मा, संजय देउपा, सुरेश जोशी व तारा बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।