उत्तराखण्ड

शांतिपुरी क्षेत्र में आशा, आंगनबाड़ी व पंचायत ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन परिसर में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी वर्कर तथा पंचायत सदस्यों ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधान चंद्रकला कोरंगा, प्रधान दीपा कांडपाल, प्रधान रोहित तिवारी, प्रधान विमल जोशी के नेतृत्व में चलाए गए।

इस अभियान के दौरान सभी ने पंचायत भवन परिसर, शांतिपुरी मार्केट, जवाहरनगर, शांतिपुरी नंबर एक, तीन-चार, जयग्राम व गांव के अन्य सार्वजनिक स्थलों की झाड़ियां एवं कूड़े को इकट्ठा कर साफ-सफाई की। इस दौरान गांव की ओर से पांच बुजुर्गों को भी उनके घर जाकर सम्मानित किया। इसके अलावा  भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान में मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, ललित कांडपाल, बिशन सिंह कोरंगा, आशा कार्यकर्ती दीपा कोरंगा, मीडिया प्रभारी गिरीश नेगी, गंगा पपोला, हेमा जोशी, आंगनबाड़ी वर्कर दीपा जोशी, नैना पांडे, कुशुम पंत, कामिनी कोरंगा, ममता बिष्ट, फैसिलेटर रीवा राठौर, हरीश चंद्र पाण्डे, मौजूद रहे।