उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव में पंतनगर के सभी बूथ जीतेंगे: तारा़

खबर शेयर करें -

शुक्रवार को पंतनगर मंडल में महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने लालबाग और हल्दी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा। कहा कि पार्टी को पंतनगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर जीत दर्ज करनी है, यह तभी संभव है, जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर से बाहर निकल कर अपने बूथ को संभाले। कहा यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी व्यक्तिगत परेशानियों को किनारे रखकर बूथ स्तर पर काम करेगा तो अवश्य ही हम पंतनगर मंडल के प्रत्येक बूथ को जीत दिला पाएंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वह पंतनगर के सभी बूथों पर जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान अमित पुरोहित, हरपाल सिंह मंडल, मन्ना देवी, गंगाधर, कृष्ण पांडे, अनिल चैहान, देवेंद्र, चेतन, किशन सिंह बोरा, नवीन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।