उत्तराखण्डराजनीति

शांतिपुरी में अजय भट्ट को दोबारा लोकसभा प्रत्याशी बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

खबर शेयर करें -

 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से अजय भट्ट को प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पूर्व सैनिकों ने शांतिपुरी नंबर दो मुख्य बाजार में नारेबाजी व मिष्ठान वितरण किया गया। रविवार को मिष्ठान वितरण के दौरान नव निर्वाचित डायरेक्टर दुग्ध संघ इंदर मेहता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान ने पुनः नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर सांसद अजय भट्ट पर एक बार फिर विश्वास जताकर ऊर्जावान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आशीष प्रदान किया है। और बड़ी उपलब्धि बताते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृतव का आभार व्यक्त किया। वहीं मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने अजय भट्ट को पुनः उम्मीदवार बनाएं जानें पर प्रदेश नेतृत्व एवं राष्टीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट को जीतने का संकल्प लेते हुवे कहा की इस बार भाजपा 400 पार जरूर करेगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को देखते हुवे जनता इस बार भाजपा को और मजबूती देगी। मिस्ठान वितरण करने वालो में नव निर्वाचित डायरेक्टर दूध संघ इंदर मेहता, मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, दिगम्बर प्रसाद जोशी, कै० देवेन्द्र सिंह कोरंगा, कमलेश जोशी, विजेंद्र जोशी, शेखर कोरंगा, नवीन टाकुली, तारा सिंह कोरंगा, गोकुल कार्की, हेमंत पाठक, इंद्र मेहता, कुंदन दानू, तेजू बिष्ट, मोहन सिंह कोरंगा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।